Connect with us

राज्य-राजधानी

छत्तीसगढ़ में 40 नक्सली ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया है। जिले के उसूर ब्लॉक के कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 40 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 22 के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह मुठभेड़ कर्रेगुट्टा और नम्बी के बीच स्थित पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाके में हुई, जिसे बेहद कठिन भौगोलिक क्षेत्र माना जाता है।

ऑपरेशन के 16वें दिन सुरक्षाबलों को यह बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, बरामद शवों को नम्बी लाया गया है और इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ नक्सली अपने साथियों के शवों को लेकर भागने में सफल रहे हैं। इस वजह से सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।

बीते दो हफ्तों से कर्रेगुट्टा क्षेत्र में लगातार चल रहे अभियान ने नक्सलियों पर भारी दबाव बना दिया था। सुरक्षाबलों ने रणनीतिक घेराबंदी और सघन गश्त के जरिये उन्हें घेरने में सफलता पाई। इसे अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ माना जा रहा है, जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

इलाके में छिपे अन्य नक्सली दलों की तलाश में सुरक्षा बल स्थानीय ग्रामीणों से भी जानकारियां जुटा रहे हैं। मुठभेड़ के बाद से पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी है और सर्च ऑपरेशन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page