Connect with us

वाराणसी

वाराणसी: सिगरा क्षेत्र में शुरू हुई ‘धम्म रसोई’, जरूरतमंदों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

Published

on

वाराणसी: सिगरा क्षेत्र में चक्रवर्ती सम्राट अशोक जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा “धम्म रसोई” नामक एक विशेष भोजनालय का शुभारंभ किया गया। इस पावन पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कम लागत पर घर जैसा शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।

ट्रस्ट के संस्थापक एवं संचालक अम्बर मौर्य ने उद्घाटन अवसर पर बताया कि यह रसोई न सिर्फ भूख मिटाएगी, बल्कि समाज में समानता और करुणा का संदेश भी प्रसारित करेगी। उन्होंने कहा कि “धम्म रसोई” का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा ताकि जरूरतमंदों को हर दिन सम्मानजनक भोजन मिल सके।

शुभारंभ के पहले ही दिन लगभग 300 लोगों ने भोजन ग्रहण किया और सभी ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के वालंटियर्स ने पूरी निष्ठा और समर्पण से सेवा कार्यों में भाग लिया। ट्रस्ट की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणा है और आने वाले समय में अन्य स्थानों पर भी इस तरह की रसोई शुरू करने की योजना है।

सेवा में जुटे प्रमुख वालंटियर्स में एमजे अली, साजिद अहमद, शहज़ाद अली, राजकुमार सिंह, नितीश सिंह, विकास श्रीवास्तव, यमुना मौर्य, विनय मौर्य, बादल मौर्य, राजकुमार चौरसिया, पंकज मौर्य, नीरज मौर्य आदि शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page