Connect with us

अपराध

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के बाद सांप्रदायिक तनाव, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

नैनीताल में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव भड़क गया। इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने बताया कि यौन उत्पीड़न के आरोप में 60 वर्षीय उस्मान नामक एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

शहर का माहौल बिगड़ने के कारण पूरा बाजार बंद हो गया। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीड़ ने पकड़े गए आरोपी को सौंपने की मांग करते हुए मल्लीताल कोतवाली को घेर लिया। प्रदर्शनकारी आरोपी को कोतवाली के लॉकअप से बाहर निकालने पर तुले थे और उन्होंने कोतवाली के बाहर धरना दे दिया।

Loading...

उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और दुकानों के बाहर रखे सामान को भी फेंक दिया। इसके साथ ही कई घरों पर पत्थरबाजी की गई, जिससे कई घरों की खिड़कियां टूट गईं। पुलिस ने अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ दिया। कोतवाली के सामने धरना दे रहे विभिन्न संगठनों ने घोषणा की है कि बृहस्पतिवार को नैनीताल बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा और कोई भी दुकान नहीं खुलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page