Connect with us

वाराणसी

काशी में बोलें ऋतेश्वर महाराज –  “भारत के मंगल और सनातन धर्म के विकास की प्रार्थना लेकर आया हूं”

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ऋतेश्वर महाराज बुधवार को वाराणसी पहुंचे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उन्होंने पहले वृंदावन में ठाकुर श्री बिहारी जी के चरणों के दर्शन किए और फिर बाबा विश्वनाथ की शरण में आकर देश और धर्म के कल्याण की कामना की।

मीडिया से बातचीत करते हुए श्री ऋतेश्वर महाराज ने कहा, “अक्षय तृतीया के इस पुण्य दिन पर बिहारी जी और महादेव दोनों के दर्शन कर मैं भारत के मंगल और सनातन धर्म के विकास की प्रार्थना लेकर आया हूं।”

इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। उन्होंने कहा, “यह घटना अत्यंत निंदनीय है। हम इसकी घोर भर्त्सना करते हैं। केंद्र और राज्य सरकारें सजग हैं और इस कायराना हमले का उत्तर जल्द मिलेगा।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page