Connect with us

अपराध

पुलिस की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

हाथरस में दर्ज थे 13 मुकदमे

मैनपुरी। जिले के थाना एलाऊ क्षेत्र के तारापुर-दिलाखर मार्ग पर मंगलवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र मारा गया। हाथरस जिले के पहाड़पुर गांव निवासी जीतू की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा एसटीएफ और थाना एलाऊ पुलिस को सुबह-सुबह इनपुट मिला कि जीतू इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही एलाऊ थानाध्यक्ष अविनाश त्यागी और एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख जीतू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक गोली जीतू के पेट में जा लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह व सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल बदमाश को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Advertisement

एसपी सिटी ने बताया कि जीतू एक शातिर अपराधी था और उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर हाथरस पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page