Connect with us

सोनभद्र

घर में शादी की खुशियों के बीच युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

बभनी (सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के बरवें गांव में सोमवार सुबह एक महुआ के पेड़ से युवक का शव लटकता मिला, जिसे देखकर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार (18 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार निवासी बभनी करमहल टोला के रूप में हुई। धर्मेंद्र रविवार रात करीब आठ बजे बिना बताए घर से निकल गया था। परिजन रातभर खोजबीन करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह गांव वालों ने बरवें गांव में महुआ के पेड़ पर लटका शव देखा, जिसकी पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई।

Loading...

बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र इंटरमीडिएट का छात्र था। फांसी लगाने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा है।

धर्मेंद्र अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। परिवार में 29 अप्रैल को बड़े बेटे की बारात और 30 अप्रैल को बेटी की शादी थी, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। खुशी के माहौल में अचानक मातम पसर गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page