Connect with us

वाराणसी

जमीन विवाद में परिवार पर हमला, चार घायल, एक गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी। जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित घौसाबाद में 25 अप्रैल की रात जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला हुआ। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें माता-पिता, भाई और बहन शामिल हैं। हमले में घायल नीतेश सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया। शालिनी सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके भाई की जमीन से सटी दीवार को तोड़कर विपक्षी पक्ष द्वारा दरवाजा लगाने की कोशिश की जा रही थी। जब परिवार के सदस्य इसका विरोध करने पहुंचे, तो आरोपियों ने बांस और अन्य सामान से उन पर हमला कर दिया।

घटना में शालिनी के अलावा उनके भाई नीतेश सिंह, पिता प्रदीप सिंह और कैंसर से पीड़ित मां रीता सिंह घायल हो गए। नीतेश को गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर में छेड़खानी का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद से आरोपितों द्वारा परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने इस मामले में साक्ष्य और वीडियो की जांच भी शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page