Connect with us

सोनभद्र

पहलगाम की घटना मानवता के खिलाफ अपराध: डीएवी प्राचार्य राजकुमार

Published

on

Loading...
Loading...

बीजपुर, सोनभद्र (जयदेश)। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में पहलगाम की दुखद घटना से मर्माहत डीएवी परिवार ने हवन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पहलगाम के बैसरन घाटी में मंगलवार को दोपहर चार-पांच आतंकवादी सेना की वर्दी में पहुंचे और पर्यटकों से उनका नाम पूछकर गोली चला दी।

Loading...

पंद्रह-बीस मिनट तक गोलियां बरसाने के बाद आतंकी फरार हो गए। इस हमले में 26 पर्यटकों के मरने की सूचना है। प्राचार्य ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। डीएवी परिवार इस घटना की घोर निंदा करता है और शहीद हुए पर्यटकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

उन्होंने कहा कि मानवता के खिलाफ अपराध करने वालों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page