Connect with us

सोनभद्र

निषाद पार्टी रैली में नोकझोंक, यातायात निरीक्षक पर कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। निषाद पार्टी की बाइक यात्रा के दौरान विवाद उस समय हुआ जब प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा शुक्रवार को सोनभद्र में पहुंची। रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर रैली में आगे चल रहे डीजे वाहन को साइड में खड़ा करने के लिए यातायात प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने निर्देश दिया, जिस पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

इस विवाद में संजय निषाद भी बाइक से वहां पहुंचे और उन्होंने यातायात निरीक्षक को समझाने की कोशिश की। बात ना मानने पर संजय निषाद ने यातायात निरीक्षक पर भाजपा की हार का आरोप भी लगाया।

Loading...

इसके बाद संजय निषाद ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। कुछ समय बाद एसपी ने जांच का आदेश दिया और यातायात निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। संजय निषाद ने इस घटना को लेकर कहा कि उन्हें न तो कोई प्रोटोकॉल मिला और न ही कोई गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जबकि उनकी यात्रा सभी 75 जिलों में निकली थी।

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पार्टी गरीबों की है और रैली में शामिल अधिकांश कार्यकर्ता साइकिल से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान कई कार्यकर्ता पुल के नीचे छांव में बैठकर पानी पी रहे थे, बावजूद इसके निरीक्षक ने रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page