Connect with us

वाराणसी

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित बुधिराम गली में बुधवार सुबह 39 वर्षीय जयकिशन यादव ने अपने घर की पहली मंजिल पर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी तब हुई जब उनकी पत्नी रीमा देवी सुबह चाय लेकर उनके कमरे में पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को बुलाया गया। मृतक के भाई ने खिड़की से झांककर देखा तो जयकिशन पंखे से लटकते मिले।

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर मंडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय और फोरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जयकिशन यादव के दो छोटे बेटे हैं छह साल का दिव्यांश और चार साल का आर्णव। इस दुखद घटना के बाद पत्नी रीमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Advertisement

परिजनों के अनुसार जयकिशन दो साल पहले मुंबई में एक साड़ी फैक्ट्री में कार्यरत थे, लेकिन कुछ समय से बनारस में रहकर रोजगार की तलाश कर रहे थे। अभी तक आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पायी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page