Connect with us

वाराणसी

वाराणसी समेत 40 जिलों में भीषण लू का कहर, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published

on

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के पूरब से लेकर पश्चिम तक सूर्य की तीखी किरणें और गर्म हवाएं जनजीवन को बेहाल कर रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए 40 जिलों में लू और 13 जिलों में रात के समय असहनीय गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, लखनऊ, सुल्तानपुर और गोरखपुर जैसे प्रमुख जिलों में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। हालांकि कुछ दक्षिणी हिस्सों में चल रही पछुआ हवाएं थोड़ी राहत लेकर आई हैं। लेकिन वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन से चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। झांसी समेत कुछ स्थानों पर पारा 45 डिग्री तक जा सकता है।

मौसम विभाग ने चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, फतेहपुर, ललितपुर और झांसी सहित 40 जिलों में हीटवेव का विशेष खतरा बताया है। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, पानी का भरपूर सेवन करें और बच्चों व बुजुर्गों की खास देखभाल करें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page