Connect with us

अपराध

मिर्जापुर में बदमाशों ने स्टांप विक्रेता को मारी गोली, पीड़ित ट्रॉमा सेंटर रेफर

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर : लालगंज थाना क्षेत्र के करनपुर घाटी स्थित मिलिट्री कंपाउंड के सामने बदमाशों ने बुधवार सुबह फोरलेन सड़क पर एक स्टांप विक्रेता को गोली मारकर पौने चार लाख रूपये लूट लिए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, कोलकम कला निवासी लालबाबू बिंद रोज की तरह स्टांप खरीदने ट्रेजरी ऑफिस मिर्जापुर जा रहा था।

वह करनपुर घाटी मिलिट्री कंपाउंड के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे अपाचे सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और बैग की छीना झपटी करने लगे। विरोध करने पर गुस्साए बदमाशों ने पैर में गोली मार दी। जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बदमाश बैग में रखे पौने चार लाख रुपये लेकर मिर्जापुर की ओर निकल गए। बदमाशों ने स्टांप विक्रेता का मोबाइल नहीं लिया था। जिस कारण उसने अपने परिचित को फोन करके घटना की जानकारी दी। परिचित ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी।

Loading...

थानाध्यक्ष लालगंज व देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को मंडलीय अस्पताल भेज दिया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। लालबाबू लालगंज तहसील में स्टांप विक्रेता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page