Connect with us

गाजीपुर

हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा, पश्चिम बंगाल की हिंसा पर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर)। पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध की आड़ में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों के खिलाफ मंगलवार को सैदपुर तहसील परिसर में कई हिंदू संगठनों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उप-जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें बंगाल सरकार को बर्खास्त करने सहित कई मांगें की गईं।

प्रदर्शन का आयोजन हिंदू जनजागृति समिति के नेतृत्व में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सनातन संस्था, हिंदू युवा वाहिनी और अखिल विश्व गायत्री परिवार समेत अनेक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुए इस धरना-प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के प्रति तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए हिंदू जनजागृति समिति के गोपाल पांडेय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार मजहबी उन्मादियों को संरक्षण दे रही है, जिसके चलते हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध की आड़ में हिंदू परिवारों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है, उनके घर और मंदिर जलाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे एक सुनियोजित ‘जेनोसाइड’ करार देते हुए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

प्रदर्शन के उपरांत हिंदू संगठनों का प्रतिनिधिमंडल उप-जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और राष्ट्रपति को संबोधित माँगपत्र सौंपा। ज्ञापन में ममता सरकार को बर्खास्त करने, बंगाल की स्थिति की NIA से जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही बंगाल की कानून व्यवस्था केंद्रीय बलों को सौंपने और अवैध बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को चिन्हित कर देश से निष्कासित करने की भी माँग उठाई गई।

Advertisement

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि हिंसा के कारण पलायन को विवश हिंदू परिवारों को सुरक्षित पुनर्वास दिया जाए और उनके ध्वस्त मकानों की मरम्मत कराई जाए।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं प्रकाश में आई हैं। इन घटनाओं में न केवल हत्याएं, बल्कि महिलाओं और बच्चों के साथ अमानवीयता की खबरें भी सामने आई हैं।

प्रदर्शन में समिति के गोपाल पांडेय के अलावा सनातन संस्था के श्रीकांत जायसवाल, संघ के नगर सह कार्यवाह शुभम मोदनवाल, बजरंग दल के मोहित मिश्र, अधिवक्ता आलोक पांडेय, संजय पांडेय, विनीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “हिंदू एकता जिंदाबाद”, “बंगाल के हिंदुओं को न्याय दो” जैसे नारे भी लगाए और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page