Connect with us

मिर्ज़ापुर

सेंट मेरीज चर्च में ईस्टर पर्व पर फैली आस्था की रोशनी, फादर जेकब ने प्रभु येसु को बताया ‘संसार की ज्योति’

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। सेंट मेरीज चर्च में ईस्टर (पास्खा) जागरण पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर चर्च परिसर भक्ति, प्रार्थना और ज्योतिर्मय वातावरण से गूंज उठा।

समारोह का शुभारंभ फादर जेकब द्वारा हुआ, जिन्होंने प्रभु येसु को “संसार की ज्योति” बताते हुए पाप रूपी अंधकार को मिटाने वाले उनके बलिदान और पुनरुत्थान का गुणगान किया। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से प्रकाश फैलाकर यह संदेश दिया कि प्रभु येसु का पुनरुत्थान मानवता के लिए आशा की किरण है।

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रद्धेय फादर रोनाल्ड ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज पास्खा का दिन है, जब हम यह स्मरण करते हैं कि प्रभु येसु मृतकों में से जीवित हुए। वे इस संसार में मुक्तिदाता बनकर आए और अपने क्रूस बलिदान के माध्यम से मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाई।”

पूजन विधि के दौरान बड़ी संख्या में ख्रीस्तीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया और अपने बपतिस्मा की प्रतिज्ञाओं को दोहराते हुए प्रभु येसु में अपनी आस्था और विश्वास को दोबारा प्रकट किया।

समारोह के अंत में फादर जेकब ने सभी को पास्खा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे के साथ खुशी और शुभकामनाएँ बाँटते हुए पर्व का समापन किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page