Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्यायें

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसामान्य की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में आये फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और पारदर्शी तरीके से किया जाये। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में कोताही न बरतें और समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें।

Loading...

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से जनता की भागीदारी और विश्वास को बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जो भी समस्यायें सुनवाई में प्रस्तुत हो रही हैं, उनका समाधान गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित समय सीमा में किया जाना चाहिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page