Connect with us

खेल

MI vs DC : मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

Published

on

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से मात दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 205 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 19वें ओवर में 193 रन पर सिमट गई।

मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे अधिक 59 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने भी 40 रनों की तेज पारी खेली, जबकि नमन धीर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के गेंदबाजों में कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने दो-दो विकेट लिए।

Advertisement

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में जेक फ्रेजर मैकगर्क बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद करुण नायर और अभिषेक पोरेल ने शानदार वापसी कराई और दूसरे विकेट के लिए 119 रन जोड़े। पोरेल 33 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन करुण नायर ने केवल 40 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

करुण के आउट होने के बाद दिल्ली की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 19वें ओवर में टीम के तीन बल्लेबाज रनआउट हुए। आखिरी तीन गेंदों में रन लेने की कोशिश में दिल्ली ने तीन अहम विकेट गंवा दिए। इस ओवर ने मैच का रुख पलट दिया।

मुंबई के लिए कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि मिचेल सेंटनर ने दो विकेट झटके। दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला। यह दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन की पहली हार रही। वहीं, मुंबई ने जीत की पटरी पर वापसी करते हुए अपने अभियान को नया मोड़ दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa