Connect with us

गाजीपुर

सपा नेता राजकुमार पांडेय ने कैंसर पीड़ित व्यक्ति को प्रदान की आर्थिक सहायता

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं चर्चित समाजसेवी राजकुमार पांडेय ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए कैंसर से पीड़ित एक दलित व्यक्ति की आर्थिक मदद कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

मामला चोचकपुर निवासी संजीव राम का है, जो गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के परिचित धर्मेंद्र भारती, जो नारी पचदेवरा के निवासी हैं, संजीव राम और उनकी पत्नी को लेकर सपा नेता राजकुमार पांडेय के आवास पर पहुंचे और उनसे सहायता की अपील की।

राजकुमार पांडेय ने बिना किसी देरी के पीड़ित की स्थिति को समझते हुए तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया और यह भरोसा भी दिलाया कि आगे भी यथासंभव मदद करते रहेंगे। उनके इस कदम से संजीव राम व उनका परिवार भावुक हो गया और उन्होंने पांडेय के प्रति गहरा आभार प्रकट किया।

गौरतलब है कि यह कोई पहला अवसर नहीं है जब राजकुमार पांडेय ने जरूरतमंदों की सहायता की हो। इससे पहले भी वह जिले में तमाम असहाय, बीमार और पीड़ितों की मदद कर चुके हैं। समाज के एक बड़े तबके में उन्हें ‘जनसेवक’ और ‘मसीहा’ के रूप में देखा जाता है।

Advertisement

उनकी कार्यशैली, संवेदनशीलता और तत्परता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि राजनीति में रहकर भी कोई व्यक्ति जनता के दुख-दर्द में भागीदार बन सकता है। राजकुमार पांडेय का यह कदम निश्चित ही अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page