गाजीपुर
पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
नन्दगंज (गाजीपुर)। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी एक बाल अपचारी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उपनिरीक्षक श्याम सिंह अपने हमराही आरक्षी सुनील कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली कि स्थानीय थाने में दर्ज पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में नामजद एक बाल अपचारी सगरा चट्टी नहर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया।
पूछताछ व आवश्यक कानूनी कार्यवाही के पश्चात बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर में प्रस्तुत किया गया। बोर्ड के आदेशानुसार उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
