Connect with us

मिर्ज़ापुर

चैत्र नवरात्रि मेला : सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर मिर्जापुर प्रशासन ने की समीक्षा बैठक

Published

on

Loading...
Loading...


मिर्जापुर। चैत्र नवरात्रि मेला विन्ध्याचल-2025 को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के लिए मिर्जापुर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने प्रशासनिक भवन में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में सुपर जोन, जोन और सेक्टर पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।

बैठक में सुरक्षा और व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Advertisement

इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी मेला, अपर जिलाधिकारी सहित पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। मिर्जापुर प्रशासन द्वारा इस तरह की तैयारियों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालु नवरात्रि के पावन अवसर पर बिना किसी बाधा के दर्शन और पूजन कर सकें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page