Connect with us

मिर्ज़ापुर

भाजपा नेता मनोज जायसवाल का जनसंपर्क अभियान जारी

Published

on

मिर्जापुर। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लगातार तीसरे दिन महंत शिवाला वार्ड में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जनता को मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए।

उन्होंने बताया कि इन आठ वर्षों में युवाओं के लिए सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं को फुल-प्रूफ बनाया गया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है। प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना से उत्तर प्रदेश के सबसे अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं, जिसमें पांच लाख तक का मुफ्त इलाज शामिल है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज और एम्स की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है।

Advertisement

महिलाओं को सम्मान देने और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस जनसंपर्क अभियान में नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, काशी क्षेत्रीय अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष रामआसरे सरोज, नगर महामंत्री संतोष जायसवाल, पूर्व नगर महामंत्री बाबूराम गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, जाह्नवी तिवारी, सूरज निषाद, नगर मंत्री ओमप्रकाश मौर्य उर्फ जपुजी, अभिषेक यादव, धीरज तिवारी, रामलाल बिंद्रा, विनोद मौर्या, सुरेश मौर्या सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa