Connect with us

मिर्ज़ापुर

“उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें सुनिश्चित” : मण्डलायुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। विन्ध्याचल मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना को लक्ष्य अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रधानमंत्री रोड लोहरा नहर से वीयर निर्माण ईकाई तक मार्ग चौड़ीकरण की योजना पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि इस योजना को जिला खनिज निधि से वित्तपोषित किया जाएगा, परंतु अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलते ही इस मार्ग का नवीनीकरण शुरू किया जाएगा।

Advertisement

बैठक में महायोजना औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर भी गहन मंथन किया गया। विन्ध्य विकास प्राधिकरण एवं उद्यमियों के संयुक्त सर्वेक्षण के तहत प्रस्तावित योजना में भूमि चिन्हित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में सरोजनी इंटरप्राइजेज मिनी औद्योगिक आस्थान, रामनगर सिकरी में विद्युत कनेक्शन एवं बकाया विद्युत बिलों के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

केन्द्रीय भूगर्भ जल संरक्षण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस पर मण्डलायुक्त ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि शीघ्र ही कार्यशाला का आयोजन कर जागरूकता बढ़ाई जाए।

निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से लंबित मामलों की जानकारी साझा करते हुए संयुक्त निदेशक उद्योग ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित एक तथा अन्य विभागों के दो प्रकरण पोर्टल पर लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र निस्तारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना, ओडीओपी और मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस बैठक में वरिष्ठ उद्यमी मोहन दास अग्रवाल, आशीष सहित विभिन्न जनपदों के उद्यमी एवं विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, खाद्यी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page