Connect with us

वाराणसी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिर्जामुराद थाना का घेराव कर किया विरोध-प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...


वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला मंत्री बच्चन राम बिंद के पुश्तैनी मकान पर अवैध कब्जे के विरोध में थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

मिर्जामुराद थाना गेट के सामने बाजार में स्थित बच्चन राम बिंद के पुश्तैनी मकान में वर्षों से उनकी चाय की दुकान संचालित है। बच्चन राम बिंद का आरोप है कि शनिवार को एक दूसरे पक्ष के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और उनकी दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। इसके बाद जबरन अपनी कुर्सी-मेज लगाकर कब्जा जमा लिया। इतना ही नहीं, वहां एक अधिवक्ता चेंबर का बैनर भी लगा दिया गया।

बच्चन राम बिंद ने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी, लेकिन उनके अनुसार, कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में मिर्जामुराद थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना परिसर के ठीक सामने अवैध कब्जा और उत्पात मचाया गया, फिर भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

Advertisement

थाना प्रभारी के समझाने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित रहे और विरोध प्रदर्शन जारी रखा। मामला जब उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विपक्षी पक्ष द्वारा जबरन रखे गए कुर्सी, मेज एवं अन्य सामान हटवा दिया और चाय की दुकान दोबारा खुलवाई। इसके बाद मामला शांत हुआ।

इस बीच, दूसरे पक्ष के रमेश सेठ का कहना है कि उन्होंने यह जमीन बच्चन राम बिंद के परिवार के ही मृतक सदस्य विश्वनाथ बिंद से रजिस्ट्री कराई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, अश्विनी पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष डॉ. रमेश, रोहित दुबे, सुरेंद्र बिंद, सत्येंद्र सिंह, मनोज सिंह, दीपू सिंह, जितेंद्र राजभर, काशी राजभर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page