Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में दौड़ेंगी 100 ई-बसें, ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Published

on

वाराणसी के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! शहर में जल्द ही 100 सिटी ई-बसें दौड़ेंगी, जिससे आवागमन और अधिक सुगम होगा। वर्तमान में 50 ई-बसें और दो दर्जन डीजल बसें संचालित हो रही हैं, लेकिन शासन की ओर से अप्रैल माह में 50 नई ई-बसें मिलने वाली हैं। इससे न केवल वाराणसी शहर के अंदर यातायात बेहतर होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

ग्रामीण इलाकों को मिलेगा सीधा लाभ

वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के एमडी परशुराम पांडेय के अनुसार, फिलहाल 7 रूटों पर ई-बसों का संचालन हो रहा है। हाल ही में कैंट से मुगलसराय के लिए सेवा शुरू की गई थी, जिसे कुंभ के दौरान जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब नई बसों के साथ चौबेपुर, चोलापुर, बाबतपुर और मिर्जामुराद जैसे ग्रामीण इलाकों में भी बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा, जिससे गांवों के लोगों को शहर तक आने में आसानी होगी।

Advertisement

चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार

ई-बसों के सुचारू संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार किया जा रहा है। फिलहाल मिर्जामुराद में चार्जिंग स्टेशन मौजूद है, और अब कैंट रोडवेज परिसर में भी चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा, अखरी और मढ़वा में भी नए चार्जिंग स्टेशन विकसित करने की योजना है, जिससे बसों का संचालन अधिक प्रभावी और सुगम हो सके।

वाराणसी में ई-बसों का नया दौर

नई ई-बसों के आने से डीजल बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा, जिससे शहर में प्रदूषण भी कम होगा और यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा। सरकार की इस पहल से वाराणसी में सार्वजनिक परिवहन को एक नई दिशा मिलेगी और लाखों यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page