Connect with us

वाराणसी

जस्टिस वर्मा के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, झाड़ू लगाकर जताया विरोध

Published

on

वाराणसी में दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ वकीलों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सत्र न्यायालय के बाहर अधिवक्ताओं ने “जस्टिस वर्मा गो बैक” के नारे लगाए और सड़क पर झाड़ू लगाकर अपनी नाराजगी जताई।

वकीलों का आक्रोश जस्टिस वर्मा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर है। दिल्ली में उनके आवास से कई करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने के बाद उनका स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट में कर दिया गया, जिससे अधिवक्ताओं में असंतोष है।

अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद सिर्फ ट्रांसफर करना न्याय प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वकीलों ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग लाने और केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग की है।

Advertisement

वाराणसी में अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपना विरोध प्रदर्शन और तेज करेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page