Connect with us

वाराणसी

गलत अकाउंट नंबर से लाखों का फ्रॉड, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

आरोपी का पैसे लौटाने से इंकार

वाराणसी में बैंक खाते की एक छोटी-सी गलती ने 18.13 लाख रुपये के बड़े फाइनेंशियल फ्रॉड को जन्म दे दिया। अर्दली बाजार स्थित एक फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के मालिक से हुए इस ऑनलाइन फ्रॉड में गलत बैंक अकाउंट नंबर की वजह से बड़ी रकम किसी और के खाते में ट्रांसफर हो गई। पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

गलत अकाउंट नंबर से शुरू हुई गड़बड़ी

पीड़ित प्रतीक कुमार सिंह, जो कि अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी के निवासी हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी स्विफ्ट फिन कनेक्ट फाइनेंशियल सर्विसेज का काम करती है। हाल ही में उन्होंने मुंबई की एक कंपनी के लिए काम किया था, जिसके एवज में उन्हें 18 लाख 13 हजार रुपये ब्रोकरेज के रूप में मिलने थे।

Advertisement

जब मुंबई की कंपनी ने भुगतान के लिए अकाउंट डिटेल मांगी, तो प्रतीक ने अपने उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की शाखा अर्दली बाजार का अकाउंट नंबर भेजा। हालांकि, गलती से उन्होंने सही अकाउंट नंबर 1351020000001237 की जगह 1351020000001230 भेज दिया। इसी गलती के कारण पूरा भुगतान किसी और के खाते में चला गया।

13 मार्च को हुआ भुगतान, 15 मार्च को पता चला फ्रॉड

प्रतीक के मुताबिक, 13 मार्च को मुंबई से भुगतान किया गया। लेकिन काफी देर तक उनके बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर कोई ट्रांजैक्शन मैसेज नहीं आया। संदेह होने पर जब उन्होंने कंपनी से संपर्क किया और अकाउंट डिटेल की जांच करवाई, तब इस गलती का पता चला।

14 मार्च को होली की छुट्टी होने के कारण वह 15 मार्च को बैंक पहुंचे। वहां पता चला कि यह अकाउंट धीरण लाल कुमार (निवासी चांदमारी, थाना शिवपुर, वाराणसी) के नाम पर है।

जांच में सामने आया कि धीरण लाल कुमार ने 13 मार्च को ही रकम खाते में आते ही 5 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 15.96 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। ट्रांजैक्शन की जानकारी इस प्रकार है:

Advertisement
  1. एक खाते में चार बार में – 85,000, 1,00,000, 95,000, और 1,50,000
  2. दूसरे खाते में – 3,00,000 और 1,27,000
  3. तीसरे खाते में – 2,00,000
  4. चौथे खाते में – 5,00,000
  5. पांचवें खाते में – 66,000

हालांकि, ट्रांजैक्शन के बाद भी आरोपी के खाते में 2.35 लाख शेष थे, जिसे बैंक ने तत्काल फ्रीज कर दिया। पीड़ित प्रतीक कुमार सिंह ने बताया कि जब उनके बेटे ने आरोपी धीरण लाल कुमार से संपर्क कर पैसे वापस करने की बात कही, तो पहले उसने अनभिज्ञता जताई। लेकिन जब उसे सच्चाई बताई गई, तो वह टाल-मटोल करने लगा और अब पैसे लौटाने से इनकार कर रहा है।

कैंट थाना प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में बीएनएस की धारा 316(2) और 318(4) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही पीड़ित के पैसे वापस कराने की कोशिश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page