Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में भाजपा महानगर अध्यक्ष बने प्रदीप अग्रहरि

Published

on

Loading...
Loading...

78 प्रत्याशियों को पछाड़कर फिर संभाली कमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर प्रदीप अग्रहरि को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदीप अग्रहरि पहले भी 2015 से 2019 तक इस पद पर रह चुके हैं। इस बार महानगर अध्यक्ष पद के लिए कुल 78 कार्यकर्ताओं ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से संगठन ने पुनः प्रदीप अग्रहरि पर विश्वास जताया।

महानगर अध्यक्ष की घोषणा वाराणसी में पार्टी कार्यालय गुलाबबाग, सिगरा में की गई। इस मौके पर संगठन के चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने मंत्री, विधायक और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रदीप अग्रहरि के नाम की घोषणा की।

भाजपा के वर्तमान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी थी। जिलाध्यक्ष की घोषणा बाद में की जाएगी।

Advertisement

वाराणसी महानगर अध्यक्ष पद के लिए अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, मधुकर चित्रांश, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, वैभव कपूर, राकेश शर्मा, अमित राय, राजेश त्रिवेदी, आत्माविशेश्वर, हरि केशरी समेत 78 कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन संगठन ने एक बार फिर प्रदीप अग्रहरि को यह जिम्मेदारी सौंपी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page