Connect with us

वाराणसी

होली से पहले खाद्य विभाग चौकस, मिलावटखोरों में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। होली पर्व से पहले वाराणसी में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की निगरानी में गठित चार टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में 17 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य नमूने इकट्ठा किए। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

प्रवर्तन दल ने रामनगर भीटी, कचनार, राजातालाब, मोहनसराय, खालिसपुर, छित्तुपुर, शिवपुर, भगवानपुर और राजघाट समेत कई इलाकों में 29 प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान 17 दुकानों पर छापा मारकर खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता परखी गई। कंचनपुर में एक दुकान से 772 किलो नमकीन जब्त किया गया, जिसकी कीमत 64,010 रुपये आंकी गई है। वहीं, राजघाट में एक वाहन से कचरी के नमूने लिए गए और 38,000 रुपये मूल्य की 538 किलो कचरी जब्त की गई।

Loading...

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि नमूनों की जांच के बाद गड़बड़ी मिलने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान 13 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, राजेश कुमार, सम्राट श्रीवास्तव और नीरज समेत अन्य अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page