मऊ
विकास खंड मुख्यालयों पर तिथिवार लगेगा रोजगार शिविर
सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर भर्ती के लिए शिविर शुरू
मऊ। जनपद मऊ के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सहयोग से बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से तिथिवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने जानकारी दी कि ये शिविर अलग-अलग विकास खंडों में तय तारीखों पर आयोजित होंगे।
परदहां और बड़रांव में 10 और 11 मार्च को, कोपागंज और रतनपुरा में 17 और 18 मार्च को, रानीपुर और घोसी में 19 और 20 मार्च को, मोहम्मदाबाद गोहना और फतेहपुर मंडाव में 21 और 22 मार्च को, जबकि दोहरीघाट में 23 और 24 मार्च को ये शिविर लगाए जाएंगे।
डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुरक्षा सेवाएं प्रदान कर रही है। इन शिविरों के माध्यम से सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की जाएगी। सुरक्षा सैनिक पद के लिए अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेमी, सीना 80 से 85 सेमी, उम्र 19 से 40 वर्ष और वजन 56 से 90 किलो के बीच होना चाहिए, साथ ही शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल पास आवश्यक है।
सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है, लंबाई 170 सेमी और उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, साथ ही अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से स्वस्थ और स्मार्ट होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार तय तिथियों पर संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन 350 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। चयन के बाद सभी अभ्यर्थियों को जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर पर एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें बनारस के प्रमुख होटल, मंदिर, रेलवे, मेट्रो, अस्पताल समेत सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस, पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
