Connect with us

मऊ

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, छात्राओं को मिला स्मार्टफोन

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद डिजी शक्ति मिशन योजना के तहत घोसी, मऊ स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी बालिका महाविद्यालय पदमीडाड में स्नातक तृतीय वर्ष की 78 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।

इस मौके पर महाविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्राचार्य राजवंत पांडेय और प्रबंधक राम सोच यादव ने छात्राओं को स्मार्टफोन सौंपे।

इस दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य और प्रबंधक ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल रूप से मजबूत बनाना है, जिससे वे ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अन्य डिजिटल संसाधनों का लाभ उठा सकें।

उन्होंने छात्राओं से अपील की कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल पढ़ाई को आगे बढ़ाने और अपने ज्ञान को समृद्ध करने में करें। स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि अब ऑनलाइन क्लासेज और अध्ययन सामग्री तक पहुंच और भी आसान हो जाएगी। कार्यक्रम में रविंद्र यादव, तेजबहादुर, मनोज, जगरनाथ सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page