Connect with us

मऊ

मऊ में परिवार परामर्श बैठक, चार दंपतियों ने की सुलह

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मऊ जिले में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवार परामर्श/सुलह-समझौता बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल 42 मामलों पर चर्चा की गई। इन मामलों में से 12 का समाधान किया गया और 4 मामलों में सुलह कराई गई। जिन दंपतियों ने सुलह की, उनके नाम हैं तबस्सुम और साहिल, सिन्धु और मुकेश, शोभा और राजीव, प्रेम शीला और सत्येन्द्र, कंचन और प्रणव, चन्द्रकला और राजाराम।

Loading...

इसके अलावा, 5 मामले प्रार्थी की इच्छा पर बंद किए गए। बैठक के दौरान अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद, उ0नि0 समरजीत यादव और महिला आ0 राजलक्ष्मी त्रिपाठी उपस्थित रहे। अगली तारीख 23 मार्च 2025 को निर्धारित की गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page