Connect with us

मऊ

रतनपुरा के छात्रों ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में प्राप्त की सफलता

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। रतनपुरा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीराबाद कला के तीन छात्रों ने राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। इस परीक्षा का परिणाम 28 फरवरी 2025 को घोषित हुआ, जिसमें दो छात्रों और एक छात्रा ने अपनी जगह बनाई। परीक्षा के लिए फॉर्म सितंबर 2024 में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गए थे, और यह परीक्षा 10 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी।

Loading...

इस परीक्षा में विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं का चयन मेरिट लिस्ट में हुआ। इन तीनों को आगामी चार वर्षों तक कुल 48,000 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। रितेश चौहान ने 96 अंक, मिथिलेश ने 94 अंक और अंशिका वर्मा ने 87 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के अध्यापकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page