Connect with us

चन्दौली

शिवरात्रि महोत्सव में दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने की पूजा-अर्चना

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के धानापुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर में 42वें शिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भाग लिया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से जनकल्याण और समाज की समृद्धि की प्रार्थना की।

शिवरात्रि महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने रुद्राभिषेक, हवन और शिव स्तुति में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

Loading...

मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने महाशिवरात्रि के महत्व को बताते हुए कहा कि यह पर्व आत्मशुद्धि और ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर है। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

महोत्सव के दौरान मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। इस अवसर पर मंत्री जी के पीआरओ गौरव राठी, सोमदत्त द्विवेदी, शिवदत्त द्विवेदी, देवदत्त द्विवेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page