Connect with us

पूर्वांचल

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ओएसडी रहे गजेंद्र सिंह के घर छापा, आयकर विभाग ने कई जिलों में भी की छापेमारी

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ: आयकर विभाग की टीम ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में एक विशेष राजनीतिक दल के फाइनेंसर के आवासों पर छापामारी की है। जिसमें मैनपुरी के मनोज यादव लखनऊ में गजेंद्र सिंह समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों की छानबीन चल रही है। लखनऊ में यह आयकर विभाग का छापा अंबेडकर पार्क के पास स्थित गजेंद्र सिंह के आवास पर पड़ा है। गजेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी रहे हैं। मैनपुरी में आयकर विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह आरसीएल ग्रुप के मालिक एवं सपा नेता मनोज यादव घर पर छापा मारा है। कई गाड़ियों से आयकर अधिकारी यहां पहुंचे हैं। सपा नेता के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। किसी को जाने की अनुमति नहीं है। सुबह आठ बजे अधिकारी घर के अंदर जांच कर रहे हैं। शहर कोतवाली के मोहल्ला बंसी गोहरा में सपा नेता मनोज यादव का आवास है।

शनिवार सुबह करीब आठ बजे करीब 12 गाड़ियों से आयकर अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स ने सपा नेता के घर को घेर लिया। अंदर आयकर अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इसके अलावा, आयकर विभाग की टीम मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के निवास पर पहुंची है। राजीव राय ने कहा कि आयकर विभाग के लोग आए हैं। मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरे पास कोई अवैध पैसा नहीं है। मैं लोगों की मदद करता हूं और सरकार को यह पसंद नहीं आया। यह उसी का परिणाम है। 

Loading...

अखिलेश यादव ने कहा कि इसके पहले भी बंगाल में जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया था लेकिन जनता ने भाजपा को हरा दिया।उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से बुरी तरह नाराज है और अब सपा की तरफ देख रही है। इससे भाजपा के होश उड़े हुए हैं और अब वो एजेंसियों का सहारा ले रहे हैं। ये कोई नई बात नहीं है लेकिन जनता मन बना चुकी है और 2022 के चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page