गाजीपुर
पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संग जागरूकता का पढ़ाया पाठ
गाजीपुर पुलिस ने मिशन शक्ति 5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। जनपद के सभी थानों द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अभियान के तहत महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स 112, 1090, 181, 108, 1076 और 1098 की जानकारी साझा की गई। साथ ही, साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। गाजीपुर पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Continue Reading