Connect with us

अपराध

सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के चांदपुर क्षेत्र की बजरंग नगर कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां घरेलू विवाद के दौरान सिक्योरिटी गार्ड चंद्रमोहन सिंह ने अपनी पत्नी संगीता सिंह (45) को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली पेट में लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मूल रूप से प्रतापगढ़ के रानीगंज हुसैनपुर निवासी चंद्रमोहन सिंह वाराणसी में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार की शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि चंद्रमोहन ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाकर संगीता पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page