Connect with us

वायरल

9 घंटे इंतजार करते रहे चुनावकर्मी, नहीं आए वोटर्स

Published

on

Loading...
Loading...

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान अलग-अलग राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई। लेकिन, नागालैंड के 6 जिलों से चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। जानकारी के अनुसार, 6 जिलों के लगभग चार लाख से भी ज्यादा वोटर्स ने लोकसभा चुनाव में मतदान किया ही नहीं। मतदान कर्मी बूथों पर नौ घंटे तक इंतजार करते रहे।

दरअसल यहां एक अलग राज्य की मांग के लिए जनजातीय संगठनों की शीर्ष संस्था ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन (ईएनपीओ) द्वारा बंद का ऐलान किया गया था। बंद के आह्वान के बाद क्षेत्र के चार लाख से अधिक मतदाताओं में से एक भी वोट देने नहीं आया। जिन जिलों में लगभग शून्य प्रतिशत मतदान हुआ है, उनमें किफिरे, लॉन्गलेंग, मोन, तुएनसांग, शमतोर और नोकलाक शामिल हैं। इन जिलों में नागालैंड की 48 प्रतिशत आबादी रहती है। यहां के लोग विधानसभा में कम प्रतिनिधित्व का आरोप लगाते हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार को ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन की एफएनटी की मांग से कोई समस्या नहीं है क्योंकि वह पहले ही इस क्षेत्र के लिए स्वायत्त शक्तियों की सिफारिश कर चुकी है। बता दें कि ईएनपीओ पूर्व नगालैंड के सात जनजातीय संगठनों की शीर्ष संस्था है। सीएम नेफियू ने कहा कि उन्होंने फ्रंटियर नगालैंड टैरिटरी (एफएनटी) के लिए ड्राफ्ट वर्किंग पेपर स्वीकार कर लिया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page