Connect with us

वायरल

भारत ने फिलीपींस को सौंपा ब्रह्मास्त्र, दक्षिण चीन सागर में होगी मिसाइल की तैनाती

Published

on

Loading...
Loading...

भारत और फिलीपींस के बीच दो साल पहले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को लेकर समझौता हुआ था जिसका मूल्य 37 करोड़ 50 लाख डॉलर है, और अब भारत ने फिलीपींस को पहला सेट दे दिया है। इस समय जब दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ रहा है, फिलीपींस ने इस मिसाइल को भारत से खरीदा है। यह मिसाइल फिलीपींस को चीन की बढ़ती तानाशाही के खिलाफ अपनी रक्षा में मदद करेगी। इस सौदे में भारत ने अपने रक्षा निर्यात को मजबूत किया है। यह बड़ा कदम भारत और फिलीपींस के रक्षा संबंधों को मजबूत करेगा।

ब्रह्मोस मिसाइल को “भारत का ब्रह्मास्त्र” कहा जाता है, और यह दुनिया के सबसे सफल मिसाइल कार्यक्रमों में से एक है। इस मिसाइल की तीन बैटरियों को फिलीपींस अपने तटीय क्षेत्रों में तैनात करेगा, ताकि वह किसी भी खतरे का सामना कर सके। यह मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना ज्यादा तेजी के साथ लक्ष्य को भेद सकती है। ब्रह्मोस मिसाइल का नाम ब्रह्मपुत्र और मोस्कवा नदियों के नाम पर रखा गया था। भारत के इस मिसाइल को अर्जेंटीना जैसे अन्य देश भी खरीदने का इच्छुक हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page