Connect with us

वाराणसी

हेमंत पटेल हत्याकांड की जांच करेगी एसआईटी, शिवपुर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विधायक पल्लवी पटेल द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद वाराणसी पुलिस ने हेमंत पटेल हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर शिवपुर, उदयवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह विजय कुमार शुक्ला को शिवपुर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, एसीपी कैंट विदुष सक्सेना को इस केस से हटा दिया गया है और उनकी जगह एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार को SIT में शामिल किया गया है।

इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष बिहारी लाल यादव ने एसीपी कैंट विदुष सक्सेना की भूमिका पर सवाल उठाए थे और इनको केस से बाहर करने की मांग की थी। यादव ने यह भी आरोप लगाया था कि पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही थी और पीड़ित परिवार पर दबाव डाला जा रहा था।

हेमंत पटेल की हत्या 22 अप्रैल को हुई थी, जब ज्ञानदीप स्कूल प्रबंधक के बेटे यजुवेंद्र सिंह ने गोली मारी थी। स्कूल के टीचर की बेटी को परेशान करने का आरोप हेमंत पर था, जिसके चलते यह घटना हुई। हेमंत के शव को स्कूल के डायरेक्टर के घर से बरामद किया गया था और डॉक्टरों ने बताया था कि गोली कनपटी में लगी थी, जो आर-पार हो गई।

Advertisement

पल्लवी पटेल ने इस मामले में न्याय की मांग करते हुए पुलिस द्वारा की गई एफआईआर में स्कूल के प्रबंधक का नाम भी जोड़े जाने की बात कही है। उनका आरोप था कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की, क्योंकि स्कूल प्रबंधक सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा हुआ था।

वाराणसी पुलिस के इस कदम के बाद, अब पूरे मामले की जांच एसआईटी करेगी, जो कि आईपीएस अफसर की अध्यक्षता में काम करेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page