गोरखपुर
हाबर्ट बंधा तिराहा पर आदर्श पुलिस बूथ का उद्घाटन
एसपी सिटी निमिष पाटील ने किया शुभारंभ, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
आमजन को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता
गोरखपुर। थाना राजघाट क्षेत्र के हाबर्ट बंधा तिराहा पर स्थापित आदर्श पुलिस बूथ का उद्घाटन सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) निमिष पाटील ने किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।
अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पुलिस बूथ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और इसके प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।
अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आदर्श पुलिस बूथ शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी बढ़ेगी, जिससे अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत
अधिकारियों ने कहा कि इस पुलिस बूथ के संचालन से क्षेत्रवासियों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
