Connect with us

बलिया

हरे शीशम की अवैध कटाई पर वन विभाग की कार्रवाई, आरोपी पर ₹10 हजार का जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग, जांच में आरा मशीन से बरामद हुई लकड़ी


बांसडीहरोड (बलिया)। छाता रेंज के बभनौली गांव स्थित कटहल नाले के किनारे हरे शीशम के पेड़ की अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश पांडे पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर वन अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की।

गौरतलब है कि 19 जून को इस मामले से संबंधित समाचार प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने संज्ञान लिया था। इसके बाद छाता रेंज के रेंजर प्रशांत शर्मा के निर्देश पर वन दरोगा भीम सिंह एवं अन्य कर्मचारियों की टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई।

जांच के दौरान कटी हुई शीशम की लकड़ी क्षेत्र की एक आरा मशीन से बरामद की गई। हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि बरामदगी के कई दिन बाद भी लकड़ी को वन विभाग की नर्सरी में नहीं लाया गया है।

रेंजर प्रशांत शर्मा ने बताया कि जांच में अवैध कटान की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्ति पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page