Connect with us

बलिया

लापता किशोर का एक सप्ताह बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता

Published

on

Loading...
Loading...

नरही क्षेत्र की घटना, पूर्व मंत्री नारद राय ने परिवार से मिलकर दिया आश्वासन

नरही (बलिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सरायकोटा से लापता हुए 17 वर्षीय विनय प्रजापति का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों में अब अनहोनी की आशंका गहराने लगी है।

लापता किशोर के परिजनों से रविवार को पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता नारद राय ने मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

चक्की पर गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर

परिजनों के अनुसार, विनय प्रजापति (17) 25 जून की शाम गेहूं पीसने के लिए पास की चक्की पर गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक खोजबीन के बाद अगले दिन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी कैमरा बंद होने से बढ़ा शक

परिजनों का आरोप है कि जिस चक्की पर विनय गया था, वहां लगा सीसीटीवी कैमरा जांच के समय बंद पाया गया। इस परिजनों ने मिल संचालक पर गंभीर संदेह जताया है।

Advertisement

पुलिस जांच जारी, सुराग नहीं मिला

परिजन लगातार थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page