Connect with us

गोरखपुर

हत्या प्रयास और लूट के आरोपी की बुलेट जब्त

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद में संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक अभियुक्त की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश वाद संख्या 181714/2024 के क्रम में की गई।

थाना गीडा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 263/2024 धारा 2(ख),(I),(XI),(XXV)/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र संतोष यादव उर्फ जुगानी निवासी नौसढ़ थाना गीडा जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध से अर्जित दो पहिया वाहन को जब्त किया गया। पुलिस ने उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत जब्तीकरण की कार्रवाई करते हुए बुलेट रायल इनफिल्ड मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया। जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई गई है।nअभियुक्त विशाल यादव के खिलाफ थाना गीडा में गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Loading...

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उपनिरीक्षक कमलेश प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सरफराज अहमद तथा हेड कांस्टेबल रमेश जोशी थाना गीडा जनपद गोरखपुर की टीम शामिल रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page