Connect with us

गोरखपुर

एमएमएमयू गोरखपुर में अभ्युदय ’26 का शुभारंभ, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में आयोजित वार्षिक कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव “अभ्युदय ’26” का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि इं. हिमांशु वर्मा मुख्य राजस्व अधिकारी गोरखपुर, मुख्य अतिथि कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर वी. के. गिरी, अध्यक्ष छात्र क्रिया कलाप परिषद प्रोफेसर बी. के. पांडेय, उपाध्यक्ष छात्र क्रिया कलाप परिषद डॉ. अवधेश कुमार एवं संकाय सलाहकार डॉ. मीनाक्षी चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

दीप प्रज्वलन एवं स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया। समन्वयक अभ्युदय शिवम राय द्वारा अभ्युदय का संक्षिप्त विवरण दिया गया। इस संपूर्ण अवसर पर डॉ. अंजलि द्वारा मंच संचालन किया गया व विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं प्रतिभागियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

प्रथम दिवस के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक एवं कलात्मक आयोजनों का सफल संचालन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। ललित कला के अंतर्गत आयोजित ‘क्ले मॉडलिंग’ में प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न कलात्मक आकृतियों का निर्माण किया, वहीं ‘आर्काइविंग इमोशंस’ में भावनाओं को कलात्मक रूप में अभिव्यक्त करने का सराहनीय प्रयास देखने को मिला।

‘लाइवली फेसट्स’ एवं ‘ग्लिटरिंग हैंड्स’ जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने सूक्ष्म कला एवं रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया, जबकि ‘आर्ट गैलरी’ की स्थापना ने विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित किया।

संगीत एवं नृत्य विधाओं के अंतर्गत ‘रागा’, ‘मेलजोल’, ‘गूंज’ तथा ‘रेडर ज़ोन’ के प्रारंभिक चरणों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ‘छोटे उस्ताद’ में युवा प्रतिभाओं ने अपनी कला का प्रभावशाली परिचय दिया, वहीं ‘ओपन माइक’ के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वतंत्र अभिव्यक्ति का मंच प्राप्त हुआ।

Advertisement

नाट्य एवं नृत्य के क्षेत्र में ‘टेरेंटिनो’ (एकल नाटक) में प्रतिभागियों ने अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया, जबकि ‘स्ट्रीट सिंक’ के अंतर्गत समूह नृत्य प्रस्तुतियों ने ऊर्जा एवं तालमेल का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

सांध्यकालीन सत्र में मुख्य मंच पर आयोजित ‘हर्मोसा’ कार्यक्रम ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके उपरांत ‘डी. जे. साहिल’ के प्रदर्शन ने संगीत की ऊर्जावान धुनों के साथ पूरे वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया।

समग्र रूप से, अभ्युदय ’26 के प्रथम दिवस ने कला, संस्कृति एवं सृजनात्मकता का उत्कृष्ट संगम प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों के उत्साह, दर्शकों की सक्रिय उपस्थिति तथा आयोजन समिति के समन्वित प्रयासों ने इस दिन को अत्यंत सफल एवं स्मरणीय बना दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page