अपराध
हत्या के मामले मे वांछित अभियुक्त सारनाथ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार
वाराणसी: घटनाओं के अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0332/2023 धारा 302/34/323/504/506/201/120बी भा0द0वि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त नत्थूलाल सोनकर पुत्र स्व० हजारीलाल सोनकर निवासी-सा 022/168 पुरानापुल थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी को आज सुबह पुरानापुल स्थित वरुणा नदी के किनारे थाना सारनाथ वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना 22 जुलाई 2023 को वादिनी मुकदमा गुंजा देवी पत्नी स्व० बबलू सोनकर निवासिनी- पुलकोहना पुरानापुल थाना सारनाथ जनपद वाराणसी ने पहड़िया मण्डी शुभ निकुंज लॉन के बगल अभियुक्तगण द्वारा एक साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से लाठी-डण्डे व ईट-पत्थर से वादिनी के पति बबलू सोनकर को मार कर घायल करने जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो जाने के संबंध मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ मे सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना सारनाथ द्वारा संपादित की जा रही है।
