Connect with us

गाजीपुर

हत्या की साजिश रचने वाली महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद की करीमुद्दीनपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर चलाये जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र कुमार बरवार ने अपनी टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेहमा निवासी उषा देवी पत्नी शिवजी गिरी, उम्र लगभग 50 वर्ष, मु0अ0सं0 84/2025 धारा 103(1), 61(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत हत्या की साजिश रचने के मामले में वांछित चल रही थीं। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया।

Loading...

अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र कुमार बरवार के साथ कांस्टेबल अमन पासवान एवं महिला आरक्षी अंकिता यादव की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page