Connect with us

वाराणसी

स्वर्वेद महामंदिर धाम में महायज्ञ की तैयारियों का व्यापक जायज़ा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। स्वर्वेद महामंदिर धाम में 25–26 नवंबर को होने वाले स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ और विहंगम योग संत समाज के 102वें वार्षिकोत्सव के लिए श्रद्धालुओं का जुटान शुरू हो गया है। अनुमान है कि 25,000 कुण्डीय महायज्ञ में देश-विदेश से डेढ़ लाख से अधिक अनुयायी पहुंचेंगे। मंगलवार सुबह 6 बजे ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वजा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु आने लगे हैं। भीड़ और कार्यक्रम के पैमाने को देखते हुए पूरे परिसर में सख़्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें विशेष बलों की तैनाती और ड्रोन कैमरों से निगरानी शामिल है। सोमवार शाम DIG वाराणसी रेंज शिवहरि मीणा ने धाम पहुँचकर यज्ञस्थलों, शिविरों, पार्किंग और सुरक्षा नेटवर्क का विस्तृत निरीक्षण किया।

Loading...

निरीक्षण के दौरान DCP प्रमोद कुमार, ADCP नीतू कात्यायन, ट्रैफिक ADCP अंशुमान और ACP विदूष सक्सेना भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुलिस बल को भीड़ प्रबंधन, मार्ग सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के दिशा-निर्देश दिए तथा ड्रोन कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली देखी।

वहीं ठंड से बचाव के लिए पिछले एक माह से सेवा कार्य में जुटे सेवक-सेविकाओं को संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज द्वारा श्वेटशर्ट और कार्डिगन वितरित किए गए। स्वर्वेद महामंदिर धाम इन दिनों आस्था, आध्यात्मिकता और सेवा-भाव की अनोखी छटा से दमक रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page