Connect with us

वाराणसी

स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग बारहवां दिन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

कामना गुप्ता, रितमभरा तथा मन्तसा ईकबाल और अंजलि केशरी की जोड़ी महिला युगल के फाइनल में

Loading...


वाराणसी। वाराणसी कैरम एसोसिएशन और पटेल स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ईंगलिसियालाइन के चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग के अन्तर्गत आज खेले गये महिला युगल के पहले सेमीफाइनल में अनुभवी कामना गुप्ता और प्रतिभाशाली रितम्भरा की जोडी ने दीपाली यादव और रिषिता केशरी की युवा जोड़ी को दो सीधे सेटों के आसान मुकाबले में 23=04 और 25=7 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया, तो दूसरे सेमीफाइनल में जानी मानी खिलाड़ी मन्तसा ईकबाल और प्रतिभावान अंजलि केशरी की जोड़ी ने हरियाली सिंह और शिवांगी गुप्ता की जोड़ी को दो सीधे सेटों में 25=4, 25= 5 से हरा कर फाइनल में शानदार प्रवेश किया ।
इससे पूर्व खेले गये अंतिम लीग मैच में हरियाली सिंह और अंजलि गुप्ता की जोड़ी ने अंक तालिका की श्रेष्ठता के आधार पर सुमन गिनोडिया और शिवांगी गुप्ता की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही ।
मिश्रित युगल के लीग मुकाबले कल से प्रारंभ।
मैचों का संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह तथा सचिव अश्वनी चक्रवाल की देखरेख में प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और सहायक निर्णायक रवि आर्य के नेतृत्व में निर्णायक नूरैन खान, सन्दीप यादव श्रीप्रसाद सोनी, कृष्ण दयाल यादव और जमुनाधर गुप्ता ने किया ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page