Connect with us

वाराणसी

स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग आठवां दिन

Published

on

Loading...
Loading...

लगातार दो लीग मैच में जीत के साथ मन्तसा इकबालऔर अंजलि केशरी की जोड़ी के चार तथा पहली जीत के साथ कामना गुप्ता, रितम्भरा और सौम्या, आर्या यादव की जोडी के दो=दो अंक
वाराणसी। वाराणसी कैरम एसोसिएशन और पटेल स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ईंगलिसियालाइन के चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही स्वर्गीय लक्ष्मी देवी स्मृति समर कैरम लीग के अन्तर्गत आज आठवें दिन खेले गये महिला वर्ग के युगल लीग मुकाबले में =
मन्तसा इकबालऔर अंजलि केशरी की जोड़ी ने लगातार दो लीग मैच जीत कर चार अंक जुटाया तो.वहीं कामना गुप्ता और रितम्भरा तथा आर्या यादव और सौम्या यादव की युवा जोड़ी ने भी अपने ग्रूप का पहला लीग मैच जीत कर दो दो अंक अर्जित किया ।
आज खेले गए महिला वर्ग के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे = नम्बर एक खिलाड़ी मन्तसा इकबालऔर अंजलि केशरी की जोड़ी ने क्रमशः दो मैचों में दीपाली यादव और रितिका केशरी को 25=7,24=9 तथा रेणुका राय और शिखा सिंह की जोड़ी को 24=6,25=11 से पराजित किया, तो वहीं कामना गुप्ता और रितम्भरा की जोड़ी ने आर्या यादव और सौम्या यादव की जोड़ी को 25=5 ,25=7 से पहला मैच हारने के बाद आर्या और सौम्या यादव की जोड़ी ने सीनीयर खिलाड़ी सुमन गिनोडिया और शिवांगी गुप्ता की जोड़ी को 24=21 16=14 से हरा कर पहली जीत दर्ज किया ।
मैचों का संचालन आयोजन सचिव अश्वनी चक्रवाल की देखरेखऔर प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और सहायक मुख्य निर्णायक रवि आर्य के नेतृत्व में निर्णायक सन्दीप यादव वैभव नारायणसिंह, श्रीप्रसाद सोनी, गौरव गुप्ता ,कृष्ण दयाल यादव,
और हरियाली सिंह ने किया ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page