Connect with us

वाराणसी

सेना की सलामती के लिए ‘बागबान’ महिला संगठन ने किया महाआरती और सिन्दूर अर्पण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के शौर्य और कुशलता के लिए ‘बागबान’ महिला संगठन की ओर से विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। बाबा भोलेनाथ को सिन्दूर अर्पण कर महाआरती उतारी गई और सेना के जवानों की दीर्घायु एवं विजय की कामना की गई।

‘बागबान’ महिला संगठन ने वाराणसी में आयोजित इस अनोखे आयोजन में सीमा पर डटी भारतीय सेना के पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि जवान न केवल देश की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि हर भारतीय बहन के सुहाग की ढाल बनकर खड़े हैं। इसी भावना से प्रेरित होकर महिलाओं ने शिवलिंग पर सिन्दूर चढ़ाया और महादेव की महाआरती की।

कार्यक्रम में शरबत व प्रसाद का वितरण भी किया गया। आयोजन का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष पूजा लखमानी ने किया, जबकि संचालन सचिव वर्षा बढ़ानी और कोषाध्यक्ष अमीषा रुपानी ने संभाला। कार्यक्रम की संयोजक मधु डोडवानी और पायल राजवानी रहीं। इस मौके पर समाजसेवी वर्षा लालवानी समेत कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

‘बागबान’ संस्था ने इस आयोजन के माध्यम से देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साहस और समर्पण को नमन किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page