Connect with us

गाजीपुर

सुहवल पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सुहवल (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 23/2026, धारा 75(2) व 64(1) बीएनएस तथा ¾ पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष सुहवल ने अपनी टीम के साथ रविवार को मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम चकिया उर्फ चकमजीठ, थाना सुहवल, गाजीपुर निवासी करीब 25 वर्षीय सुनील बिन्द पुत्र विजयी बिन्द को मेदनीपुर तिराहा के पास से दबोच लिया। अभियुक्त उक्त मुकदमे में नामजद था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

Loading...

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में थानाध्यक्ष सुहवल एवं उनकी टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page